Nature Nature

बीकानेर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिन के साथ रातें भी बनीं आफत, 24 मई तक येलो अलर्ट जारी, 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा

Nature

बीकानेर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिन के साथ रातें भी बनीं आफत
24 मई तक येलो अलर्ट जारी, 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा

समाचार गढ़ 21 मई 2026। बीकानेर में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। दिन के साथ अब रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। खास बात यह रही कि रात के तापमान में सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को देर रात तक गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में 24 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और तापमान फिर से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

दोपहर में थम रही शहर की रफ्तार

भीषण गर्मी और लू का असर अब शहर की दिनचर्या पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप के चलते बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई है।

पिछले कई दिनों से बीकानेर में तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। लगातार बढ़ते तापमान ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा को देखते हुए मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि एक जून तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी रही, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बिकवाली और तेज हो गई। निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights