नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, मंदिर के पास अफीम तस्करी का भंडाफोड़
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिग्गा गांव में मंदिर के पास की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन धतरवाल निवासी तोलियासर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध अफीम बरामद की गई।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी हालत में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस कार्रवाई को एसआई मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे
समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को लेकर…









