Nature Nature

बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल की छत से गिरा पंखा, दो बच्चे घायल

Nature

समाचार गढ़ 16 मार्च 2026। बाड़मेर जिले के सांसियों का तला स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत से पंखा गिर गया, जिससे दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए बाड़मेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के बाद बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचे ही थे कि अचानक छत से लगा पंखा टूटकर नीचे गिर गया। पंखा सीधे बच्चों के पास गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए।

घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को संभाला और तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

इधर अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल में पहले भी सुरक्षा को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी स्कूल परिसर में बच्चों को करंट लगने की घटना सामने आई थी।

अभिभावकों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्कूल में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • Related Posts

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र से एक…

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। जोधपुर में एक पेट्रोल पंप के सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    श्रीडूंगरगढ़ के दिव्यांग छात्र भागीरथ ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने थपथपाई पीठ, कोचिंग खर्च उठाने की घोषणा

    श्रीडूंगरगढ़ के दिव्यांग छात्र भागीरथ ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने थपथपाई पीठ, कोचिंग खर्च उठाने की घोषणा

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

    दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं विज्ञान में बनाए 500/500, भारती निकेतन के छात्र ने रचा इतिहास

    दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं विज्ञान में बनाए 500/500, भारती  निकेतन के छात्र ने रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights