Nature Nature

धर्म-संस्कार से गूंजा मालू भवन, ज्ञानशाला दिवस पर नृत्य, कविता और प्रेरक संदेश

Nature

समाचार गढ़ 10 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में सेवा केंद्र मालू भवन में रविवार को ज्ञानशाला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी डॉ. परमप्रभा और साध्वी संगीतश्री के सान्निध्य में हुआ।

शुभारंभ ज्ञानार्थी माहीका, दिव्यांश, युवराज और करिश्मा ने मंगलाचरण से किया। इसके बाद बालिका मन्नत चौपड़ा ने भावपूर्ण कविता सुनाई, वहीं युवराज चौपड़ा ने ज्ञानशाला पर प्रभावशाली भाषण दिया। ज्ञानार्थियों ने “व्यसनमुक्त जीवन और धर्म की राह” विषय पर नृत्य प्रस्तुति देकर प्रेरक संदेश दिया।

सभा से तुलसीराम चौरड़िया, महिला मंडल से मधु झाबक और युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा ने अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञानशाला प्रशिक्षिका कांता जैन ने वार्षिक रिपोर्ट में एक वर्ष की गतिविधियों, बच्चों की संख्या, प्रशिक्षिकाओं और व्यवस्थापिका के कार्यों की जानकारी साझा की।

साध्वी डॉ. परमप्रभा ने कहा कि गुरुदेव तुलसी द्वारा स्थापित ज्ञानशालाएं देश-विदेश में बच्चों को धर्म और संस्कारों की शिक्षा दे रही हैं। साध्वी संगीतश्री ने कहा— “बच्चा कोरा कागज है, जैसे संस्कार मिलेंगे, वैसे ही वह जीवन में निखरेगा।” उन्होंने मोबाइल और टीवी से दूर रहकर बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने पर बल दिया।

कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल के पदाधिकारी, जैन विश्व भारती मान्य विश्वविद्यालय लाडनूं के कुलपति बच्छराज दुगड़, ज्ञानशाला व्यवस्थापिका मंजू देवी बोथरा, मुख्य प्रशिक्षिका मंजू बोथरा, प्रशिक्षिका मंजू झाबक, साक्षी दुगड़, विजेता चौपड़ा, नीतू बोथरा, दीप्ति झाबक, कांता जैन, मधु झाबक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

संचालन ज्ञानशाला प्रशिक्षिका नीतू बोथरा ने किया।

Related Posts

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और…

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

समाचार गढ़ 26 जून 2026, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई अहम खुलासे सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights