समाचार गढ़, 31 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में 2 सितम्बर से भाजपा नए सदस्य बनने के लिए विशेष सदस्य अभियान चला रही है। पार्टी ने अपने सातों संभागों के लिए मोर्चा पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने विशेष सदस्य अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। क्षेत्र के भाजपा के विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक का कार्य कर रहे मांगीलाल नाई को भाजपा प्रदेश मॉनिटरिंग टोली में भरतपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा ने दी है। उक्त नियुक्ति के बाद से मांगीलाल नाई को मिली जिम्मेदारी के लिए कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया व व्यक्तिगत कॉल के माध्यम से बधाई मिल रही है। इनके अलावा इस टोली में विभिन्न संभागों से सदस्यों को शामिल किया गया है। कोटा संभाग के लिए अनुराग जांगीड़ और फूलचंद सोलेठ, जयपुर संभाग के लिए राजू माथुर, अजमेर संभाग के लिए विनोद प्रजापत, बीकानेर संभाग के लिए ओम स्वामी, भरतपुर संभाग के लिए मांगीलाल नाई, उदयपुर संभाग के लिए डॉ. शायर सिह, और जोधपुर संभाग से दिनेश कांवट को जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीडूंगरगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 588 यूनिट रक्त संग्रहित
समाचार गढ़, 14 सितम्बर। श्रीडूंगरगढ़ के जामा मस्जिद ग्राउंड में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में स्थानीय समाज के रक्तदाताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया, जहां तीन प्रमुख रक्तसंग्रहण दलों ने मिलकर…