Nature Nature

नगरपालिका ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, विधायक सारस्वत ने हरी झण्डी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहनों को किया रवाना

Nature

समाचार गढ़, 31 अगस्त। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने शनिवार को नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में एलओटी आधारित घर-घर कचरा संग्रहण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहनों को वार्डों में रवाना किया। इस दौरान विधायक सारस्वत ने कहा की शहर में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर व घरों से समय पर कचरा संग्रहण नहीं होने की समस्या से अब निजात मिल सकेगा। विधायक सारस्वत ने कस्बे वासियो से आग्रह किया है की अपने-अपने घर का कचरा रोड पर न फेंक कर कचरा संग्रह वाहन में ही डाले और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
एलओटी आधारित घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों में नगरपालिका क्षेत्र के वाडों में आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार इस आधुनिक तकनीक द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण आरम्भ किया गया है। इसका नियंत्रण कक्ष श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका कार्यालय में स्थापित किया गया है। हर वाहन का रूट बनाया जाएगा। प्रत्येक वाहन प्रतिदिन निर्धारित रूट पर चलेगा। इनकी कार्यगणना प्रतिशत के आधार पर की जाएगी। हर गली में स्कैन होने वाले हार्डवेयर डिवाइस लगाये जाएंगे। शिकायत के लिए नागरिकों को हेल्पलाईन नंबर एवं ऐप उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके प्रति जागरूकता के लिए समय-समय पर आईईसी गतिविधियाँ की जाएंगी। इसके बाद नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी घरों से नियमित कचरा उठाया जाएगा।
नगरपालिका ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। घर-घर कचरा संग्रहण ऑटो टीपर नहीं आने पर हेल्पलाइन नंबर 7296879251 (राजीव) पर सूचना की जा सकेगी। इसके अलावा स्ट्रीट एवं रोड लाईट की शिकायत के लिए 9414148083 (संजय शर्मा) पर शिकायत की जा सकेगी। इस प्रकार पालिका क्षेत्र में मृत पशुओं को उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9799683722 (पन्नालाल सांसी) पर सूचित किया जा सकेगा। इसी क्रम में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में एकल खिड़की योजना भी आरम्भ की गई है। इससे आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए रजिस्टर का संधारण किया जा रहा है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शमानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, ओम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चूरा, पार्षद जगदीश गुर्जर, विनोद गिरी गुसाईं, हेमराज बरडिया, विक्रम सिंह शेखावत, श्री वेदप्रकाश शर्मा, सुभाष स्वामी, जगदीश आसोपा, नौरंग सारस्वत, श्यामसुंदर पुरोहित, रामसिंह जागीरदार, पवन इंदौरिया, सावरमल सारस्वत, मनीष गिरी, नवरंग सारस्वत, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, रवि जोगी, शकमल चावरिया, जगदीश आसोपा और सुभाष स्वामी सहित नगरपालिका के कार्मिक और आमजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के देवास जिले में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने नकली शराब बनाने और बेचने के नेटवर्क का…

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पंचायती राज चुनाव 2026 के बीच नागौर जिले के माडपुरा गांव में सरपंच चुनाव का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां सरपंच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights