Nature Nature

शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक नवाचार जरूरी, नई प्राचार्य वाकपीठ कार्यकारिणी का गठन

Nature

समाचार गढ़, 31 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। आज राउमावि रूपादेवी मोहता श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी सम्पन्न हुई।वाकपीठ समिति के मीडिया प्रभारी नौरत मल सारस्वत ने बताया कि वाकपीठ के अंतिम दिन आज अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग से गजानन्द सेवग डी ई ओ,ए डी पी सी बीकानेर,सुनील बोड़ा ए डी ई ओ बीकानेर,भंवरलाल जानू सी बी ई ओ पांचू,श्रीभगवान सैनी सहायक निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग चुरू,ओमप्रकाश शर्मा वाकपीठ कार्यकारी अध्यक्ष,सीमा चौधरी वरिष्ठ प्राचार्य पुन्दलसर,बजरंगलाल सेवग सेनि लेखा सेवा,युवा एडवोकेट अनिल धायल और उमाशंकर सारण प्राचार्य रूपादेवी स्कूल उपस्थित रहे।गजानन्द सेवग जिशिअ बीकानेर ने सभी प्राचार्यों को सजग होकर विद्यालय संचालन का आह्वान किया।सुनील बोड़ा, अति जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर ने संस्था प्रधानों को शैक्षिक वातावरण निर्माण हेतु जागरूकता से कार्य सम्पादित करने पर बल दिया।पाँचू सीबीईओ भंवरलाल जानू ने सत्रारम्भ वाकपीठ में विभागीय सूचना पोर्टल शाला दर्पण पर सूचनाओं को अपडेट रखने का आह्वान किया।वार्ताकार श्रीभगवान सैनी ने राज्य बीमा व प्रावधायी निधि विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।युवा एडवोकेट अनिल धायल ने नए कानूनों बारे में बताते हुए राजकीय लोकसेवकों से सम्बंधित कानूनों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वाकपीठ सचिव देवीसिंह राजपुरोहित ने समापन आभार उद्बोधन दिया। वाकपीठ व्यवस्थापक लक्ष्मीकांत वर्मा ने जानकारी दी कि वाकपीठ समिति की ओर से इस वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा, बिग्गाबास रामसरा, सीमा चौधरी, पुन्दलसर और जगदीश स्वामी ,सुरजनसर का मान सम्मान किया गया।वाकपीठ के निवर्तमान अध्यक्ष और वर्तमान में पाँचू ब्लॉक के सीबीईओ भंवरलाल जानू का भी समिति की ओर से अभिनन्दन किया गया।

नई प्राचार्य वाकपीठ कार्यकारिणी

आज दो दिवसीय वाकपीठ के सम्पन्न होने के पश्चात वाकपीठ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें शिवनाथ सिंह, अध्यक्ष, रजनी सोलंकी व नन्दराम सिद्ध उपाध्यक्ष, रामधन बाना सचिव,अनिता दोचानिया कोषाध्यक्ष और ओमाराम रोलन उपसचिव सहित कुल 11 सदस्यीय वाकपीठ कार्यकारिणी गठित की गई।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights