Nature Nature

रातों-रात सक्रिय हुए मनीष नौलखा और टीम, सराहनीय पहल ने जीते दिल

Nature

समाचार गढ़, 22 जुलाई 2025। मानव सेवा का सच्चा उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली के तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष अभय चिंडालिया ने 20 जुलाई की देर रात राजलदेसर में नेत्रदान की एक प्रेरक मुहिम को अंजाम दिया। अभय चिंडालिया ने तेयुप के पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा को फोन कर बताया कि राजलदेसर में समाज की महिला सुशीला देवी चौरडिया (पत्नी बाबूलाल चौरडिया, उम्र 74 वर्ष) का स्वर्गवास हो गया है और उनका नेत्रदान करवाना है, जबकि वहां इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

सूचना मिलते ही मनीष नौलखा ने बिना विलंब किए नेत्रदान की जिम्मेदारी लेने की सहमति दी। उन्होंने तत्काल सरदारशहर आई हॉस्पिटल से संपर्क कर डॉक्टरों से निवेदन किया कि वे राजलदेसर पहुंचकर इस कार्य को संपन्न करें। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम देर रात राजलदेसर पहुंची और नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।

बाबूलाल चौरडिया परिवार ने अभय चिंडालिया, मनीष नौलखा और सरदारशहर के डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि “रात में फोन करने के बावजूद मनीष जी ने श्रीडूंगरगढ़ से तुरंत आकर इस नेक कार्य को संभव किया, इसके लिए हम उनके आभारी हैं।”

इस नेत्रदान के लिए प्रेरणा अभय चिंडालिया और मनीष नौलखा से मिली। सहमति बाबूलाल चौरडिया और उनके पुत्र प्रमोद चौरडिया ने दी। प्राणनाथ हॉस्पिटल के आई बैंक और तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर की टीम ने मिलकर यह कार्य पूरा किया।

नेत्रदानी सुशीला देवी चौरडिया

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights