Nature Nature

महाशिवरात्रि पर शुरू होगी शिवमहापुराणा कथा, भजन, फागोत्सव व चार प्रहर पूजन के साथ होंगे कई आयोजन, पढ़े एक साथ धार्मिक खबर

Nature

गुसांईसर बड़ा में कल से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 जनवरी 2026। क्षेत्र के गुसांईसर बड़ा श्री कृष्ण गौशाला समिति में गौसेवार्थ संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कथा वाचक नन्दकिशोर शास्त्री गुसांईसर बड़ा कथा का वाचन करेंगे। 15 फरवरी 2026 से 21 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन में कथा का समय दोपहर 12.15 बजे से 4.15 बजे तक रहेगा। कलश यात्रा 15 फरवरी को प्रातः 10.15 बजे ठाकुरजी मंदिर से रवाना होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयेाजनकर्ताओं ने कथा को लेकर तैयारियों पूर्ण कर ली है।

सेवानाथ बगीची में महाशिवरात्रि पर होंगे कई आयोजन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 जनवरी 2026। कल रविवार को महाशिवरात्रि है और इसको लेकर पूरा कस्बा आज से ही शिवमय हो गया है। कल महाशिवरात्रि को देखते हुए कस्बे के मंदिरों व कई धार्मिक स्थलों पर महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कस्बे के आडसर बास स्थित वार्ड 29, 32, 33  स्थित सेवानाथजी की बगीची में महाशिवरात्रि महोत्सव भव्य भजन संध्या के साथ मनाया जाएगा। यहां पं. कैलाश सारस्वत द्वारा शिव के भजनों पर संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ चार प्रहर शिव रूद्राभिषेक, फाग महोत्सव के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन 15 फरवरी को सांय 7 बजे से प्रातः 4 बजे तक रखा गया है।

इसके अलावा हाईस्कूल रोड पर स्थित भूतनाथ मंदिर में राजगुरू रामदेव उपाध्याय, सनातन श्मशान भूमि में आयोजित कथा स्थल पर कथा वाचक संतोष सागरजी, धोलिया रोड, शिव धोरा पर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण कथा स्थल पर पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में चार प्रहर पूजन के करवाया जाएगा। जिनमें शिव भक्त शामिल होकर पूजन कर सकेंगे।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights