Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास में होंगे कई धार्मिक आयोजन, भागवत कथा के साथ 9 कुण्डीय महायज्ञ के साथ होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आडसर बास वार्ड नंबर 32, सेवानाथ बगेची के पास में आशीर्वाद बालाजी मंदिर में 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशाल धार्मिक अनुष्ठान होगा। गुरावा परिवार द्वारा निर्मित मंदिर में सरस्वतीदेवी व जगदीशप्रसाद गुरावा द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में माँ भद्रकाली, हनुमानजी, एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक करवाई जाएगी। समारोह का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में महिलाएं मंगल वेश के साथ भाग लेंगी। गाजे बाजे के साथ यात्रा 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्रीराम मंदिर से बालाजी मंदिर परिसर तक पहुंचकर पूर्ण होगी। 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12.30 से 5.30 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन संतोष सागर महाराज करेंगे। प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष मूर्ति पूजन विधि विधान के साथ किया जाएगा। 14 अप्रैल को विशाल रात्रि जागरण का आयोजन होगा। जागरण में हनुमान कुदाल एडं पार्टी व आकाशनाथजी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 15 अप्रैल को दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति हवन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। यज्ञाचार्य पारस सारस्वत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न करवाया जाएगा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद का भंडारा भी होगा। आयोजक सदस्यों ने बताया कि नौ कुण्डीय हवन में बैठने के लिए कोई दंपति इच्छुक हो तो वे 9828373104 पर संपर्क किया जा सकता है। हवन में भाग लेना बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा और कोई श्रद्धालु हवन में बैठना चाहे तो वे भाग ले सकेंगे। आयोजक परिवार ने विशाल आयोजन की वृह्द तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights