Nature Nature

मई की आग बरसाने को तैयार: 46° तक पहुंचेगा पारा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी परेशान

Nature

समाचार गढ़ 8 मई 2026। प्रदेश में वैशाख अब अपने असली तेवर दिखाने लगा है। पिछले दिनों बादलों की आवाजाही और हल्की हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन अब मौसम करवट बदल चुका है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए ‘यलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 9 मई से बीकानेर सहित पूरे संभाग में भीषण लू का नया दौर शुरू होने जा रहा है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि मई की शुरुआत में ही नौतपा जैसी झुलसाने वाली गर्मी महसूस होगी।

ताजा अनुमान के अनुसार बीकानेर का अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं रातें भी राहत नहीं देंगी। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो लगातार बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब रात का तापमान 25 डिग्री से ऊपर बना रहता है तो धरती दिनभर की गर्मी छोड़ नहीं पाती। इसका असर यह होगा कि दिन की तपिश के बाद रात में भी गर्म हवाएं और उमस लोगों को बेहाल करेंगी।

अगले 4 से 5 दिनों में रात का तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। यानी अब कूलर और पंखे भी राहत देने में कमजोर पड़ सकते हैं। हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने गर्मी के तेवर कुछ नरम कर दिए थे, लेकिन अब उसका असर खत्म हो चुका है और रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली तपती हवाएं फिर सक्रिय हो गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नया एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से शुष्क और गर्म हवाएं सीधे बीकानेर संभाग की ओर बढ़ेंगी। 9 मई से 12 मई के बीच 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी, जो दोपहर होते-होते लू का रूप ले लेंगी। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक का समय सबसे ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है।

प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं सड़क निर्माण, सीवरेज और ड्रेनेज परियोजनाओं में काम कर रहे श्रमिकों को सिर ढंककर काम करने और लगातार पानी, छाछ व अन्य तरल पदार्थ लेते रहने को कहा गया है। आने वाले एक सप्ताह तक बीकानेर की सड़कें मानो आग उगलती नजर आ सकती हैं।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights