Nature Nature

उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संदर्भ में आज सोमवार को उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी गणतंत्र दिवस के संदर्भ में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। गणतंत्र दिवस हेतु ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका के पीछे स्थित राजकीय रूपा देवी मोहता स्कूल के ग्राउंड में किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 9:15 बजे प्रारंभ होगा। जिसमें सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सामूहिक व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड आदि का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर अपने-अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों एवं सामाजिक गतिविधियों में अच्छा कार्य कर रहे नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा।
बैठक में तहसीलदार श्री डूंगरगढ़, वृत्तअधिकारी पुलिस वृत्त श्रीडूंगरगढ़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान आदि सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एबीवीपी की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को, 22 जिलों से 153 कार्यकर्ता होंगे शामिल

    समाचार गढ़ 14 मार्च 2026, चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जयपुर प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार शाम जैन गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। यह बैठक 12…

    टीएसएस में कल रविवार को लगेगा निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर

    समाचार गढ़ 14 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में स्थित तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में 15 मार्च रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर लगाया जायेगा दवाइयां लेकर पेरशान रोगियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एबीवीपी की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को, 22 जिलों से 153 कार्यकर्ता होंगे शामिल

    एबीवीपी की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को, 22 जिलों से 153 कार्यकर्ता होंगे शामिल

    टीएसएस में कल रविवार को लगेगा निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर

    टीएसएस में कल रविवार को लगेगा निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर

    170 दिन बाद रिहा हुए सोनम वांगचुक, जोधपुर सेंट्रल जेल से पत्नी के साथ निकले

    170 दिन बाद रिहा हुए सोनम वांगचुक, जोधपुर सेंट्रल जेल से पत्नी के साथ निकले

    कब-बुलबुल बाल महोत्सव में एजी मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय एग्जिबिशन में दूसरा स्थान

    कब-बुलबुल बाल महोत्सव में एजी मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय एग्जिबिशन में दूसरा स्थान

    रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा बरकरार, 2027 वनडे विश्व कप पर नजर

    रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा बरकरार, 2027 वनडे विश्व कप पर नजर

    LPG संकट के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे गैस से लदे जहाज

    LPG संकट के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे गैस से लदे जहाज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights