Nature Nature

राज्य मंत्री गोदारा ने दी बाना की अगुवाई में युवाओं को सौंपी कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी।

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस के प्रत्येक मतदाता एवं विचारवान नागरिकों को पार्टी का सदस्य बनाना है और इसके लिए आवश्यक है कि पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता गंभीरता के साथ डिजिटल सदस्यता अभियान में सक्रिय रहें। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बूते पर मजबूत है एवं अन्य पार्टियों के तरह केवल एक मिसकाल कर फर्जी सदस्यता से दूर है। यह बात कही ओबीसी वित्त एवं विकास कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी पवन गोदारा ने। मौका था उनके सदस्यता अभियान की जानकारी देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ आने का एवं स्थान था नेशनल हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय। इस मौके पर युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गोदारा के राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आने पर साफा पहना कर एवं माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया। गोदारा ने डिजिटल सदस्यता अभियान की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी एवं विधानसभा क्षेत्र में जो लक्ष्य मिला है उससे कहीं अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर गोदारा ने केन्द्र सरकार की विफलताएं गिनाई एवं जनता में मोदी सरकार के झुठ का पर्दाफाश होने की बात कहते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। गोदारा ने पार्टी एकजुटता का संदेश देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से ही पार्टी के हित में काम करने की जरूरत बताई एवं कार्यकर्ताओं से गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, जिला महासचिव महेश पिलानिया, गोल्डन तंवर, चन्दप्रकाश शर्मा, दिनेश पिलानिया, शुभम शर्मा, महेंद्र मोटसरा, नाफिद, मोहसीन खान, अमरचंद प्रजापत, नितेश शर्मा, किशन चांवरिया, कुलदीप चांवरिया, रवि तेज़ी सहित बड़ी संख्या में युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजुदगी रही।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights