Nature Nature

राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार रहे मुख्य अतिथि, नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार रहे मुख्य अतिथि, नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

Nature

समाचार गढ़, कोटा। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा शिक्षानगरी कोटा में आयोजित “नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन” गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार ने की, जबकि कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि रामगोपाल सुथार ने अपने संबोधन में कहा कि “हमें अपनी युवा पीढ़ी को ऐसा मंच देना है, जहाँ वे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि नेतृत्व भी कर सकें। आइए, हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ हर जांगिड़ ब्राह्मण बेटा-बेटी सफलता के नए आयाम छुए।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से समाज हर क्षेत्र में निरंतर उन्नति करेगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितेश सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। सुथार ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के सभापति एवं कोटा विधायक संदीप शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी बसंत जांगिड़, राकेश जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रेणु जांगिड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मवीर, कार्यकारी महिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन जांगिड़, चूरू जिलाध्यक्ष नीरज सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

सम्मेलन ने सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर नई दिशा प्रदान की।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights