Nature Nature

विधायक सारस्वत ने आज महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय प्रबन्ध बोर्ड की 43 वीं बैठक में भाग लिया, महत्वपूर्ण विषय पर हुई चर्चा

Nature

समाचार गढ़, 29 जून, श्रीडूंगरगढ़। आज महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय प्रबन्ध बोर्ड की 43 वीं बैठक विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 18349 लाख रु. का बजट पारित किया गया। विश्वविद्यालय कुलसचिव हरि सिंह मीना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शैक्षणिक उन्नयन, शोध एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु विभिन्न प्रावधान निर्धारित किये गए है। आगामी वित्तीय वर्ष में विश्वविद्यालय द्वारा अपनी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग अपनी कार्यप्रणाली डिजिटल माध्यम में परिवर्तित करने हेतु 500 लाख रु. का प्रावधान किया गया है। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा हेतु पुस्तकालय एवं लैब की सुविधाओं का विस्तार करने हेतु 350 लाख, छात्रवृति हेतु 100 लाख, खेलकूद गतिविधियों के विस्तार 150 लाख का प्रावधान रखा गया है। साथ ही दो नवीन अकादमिक भवनों के निर्माण के लिए 3000 लाख का प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय हरा-भरा एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत (सोलर) के लिए विशेष प्रावधान करते हुए 175 लाख का प्रावधान रखा गया है। प्रबन्ध बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्य श्री ताराचंद सारस्वत ने शैक्षणिक गुणवत्ता के सुधार पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में नियमानुसार शिक्षकों की नियुक्ति एवं शिक्षकों को नियमानुसार वेतन देने हेतु पाबन्द किया जाए। सारस्वत ने राज्य सरकार की भावना के अनुरूप उच्च शिक्षा के मानदण्डों के अनुरूप विश्वविद्यालय में क्षेत्री आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नवीन पाठ्यक्रम खोलने एवं शोध गतिविधियां संचालित करने पर भी जोर दिया। बैठक में माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा मनोनीत डाॅ. विश्वपति त्रिवेदी, वरूण यादव, प्रमुख शासन सचिव, उच्च शिक्षा के प्रतिनिधि डाॅ. अनुज सक्सेना, विश्वविद्यालय आचार्य प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, संकायाध्यक्ष प्रो. इन्द्रसिंह राजपुरोहित, प्रो. इन्द्रा गोस्वामी, विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक श्री अरविन्द बिश्नोई आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights