समाचार गढ़, 04 जुन, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लगातार 4 बार सांसद चुने लिए गए है। अर्जुन राम मेघवाल के जीत के बाद राजस्थान सरकार मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर विधायक दिया कुमारी श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अर्जुन राम मेघवाल को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को लगभग पचास हजार वोटो से हराया है। कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है पटाखे छोड़कर मिठाईयां खिलाकर जश्न मनाया जा रहा है।
सदस्यता अभियान 2024: श्रीडूंगरगढ़ में संयुक्त मंडल बैठक संपन्न, अधिकतम प्राथमिक सदस्य बनाने का आह्वान
समाचारगढ़ 26 अक्टूबर 2024 आज भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सदस्यता अभियान 2024 के तहत चारों मंडलों के अध्यक्षों के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विधानसभा प्रभारी मनमोहन सिंह ने बैठक…