Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बनिया में 33केवी जीएसएस का किया शिलान्यास

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 17 फरवरी 2025। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने आज विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम बनिया में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास कर ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामवासियों की लम्बित मांग को पुरा किया | बनिया के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि हमारी सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में संकल्प शक्ति के साथ प्रदेश की जनता के लिए अनेकों विकास कार्य करवा रही है ।विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में आम जन को बिजली, पानी ,शिक्षा, चिकित्सा सुलभ उपलब्ध करवाने के लिए अनेकों योजनाओं को क्रियान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमारे क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ के बनिया गांव मेंआज 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया गया है जो लम्बे समय से ग्रामवासियों की मांग थी । विधायक ने जीएसएस लगवाने का वादा किया था जो आज पुरा किया है ।अब इस क्षेत्र के गांवों में बिजली संबधित समस्याओं से निजात मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को निरंतर सुचारू सुलभ और निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी ।विधायक सारस्वत ने कहा कि किसानों को बिजली सुचारू उपलब्ध हो सके इसके लिए ओर अधिक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत का ग्राम बनिया के ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया । शिलान्यास कार्यक्रम में सरपंच बनवारी लाल सहित ग्रामवासियों ने विधायक सारस्वत का भव्य स्वागत किया।और कहा कि क्षेत्र की यह जीएसएस की समस्या बड़े लम्बे समय से चल रही है विधायक सारस्वत ने इस जीएसएस का निर्माण शुरू करवाकर क्षेत्र को बहुत बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस अवसर पर जी .एस.एस. के लिए भूमि उपलब्ध करने वाले चौथाराम व जगदीश प्रसाद ,रेडा राम ,बृजलाल, बीरमाराम,मांगीलाल, रणजीत, रामेश्वर सहित विधुत विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सारस्वत के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा ,पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights