Nature Nature

तुलसी अस्पताल में निःशुल्क न्यूरो स्पाईन व यूरोलॉजी जाँच व परामर्श शिविर रविवार को कल, निःशुल्क नैत्र व हड्डी रोग जांच व परामर्श शिविर में 236 रोगियों की जाँच

Nature

समाचार गढ़, 31 अगस्त। तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में दिनांक 01 सितम्बर 2024, रविवार को सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों का जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बैन व स्पाईन स्पेशलिस्ट न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल सोलंकी, पूर्व चिकित्सक एम्स दिल्ली अपनी सेवाएं देंगे। इनके द्वारा स्लिप डिस्क, बैन हेमरेज, बैन ट्यूमर स्पाईन ट्यूमर रीढ़ की हड्डी की टी.बी., मस्तिष्क में चोट आदि न्यूरो संबंधि सभी बीमारियों का इलाज व परामर्श दिया जाएगा तथा मूत्र एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश अग्रवाल, यूरो लॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगे। इनके द्वारा प्रोस्टेट, किडनी, पेशाब की थैली में कैंसर पेशाब बार-बार आना, पेशाब में खून आना, पेशाक की नली में सिकुड़न, पत्थरी, पुरूष में सैक्स संबंधि समस्याओं का इलाज व परामर्श दिया जाएगा। प्रशासक सूर्य प्रकाश गाँधी ने बताया कि शिविर प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह शिविर श्री मूलचन्द सिंधी, कोलकाता के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

निःशुल्क नैत्र व हड्डी रोग जांच व परामर्श शिविर में 236 रोगियों की जाँच की गई

समाचार गढ़, 31 अगस्त। तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में निःशुल्क नैत्र व हड्डी रोग जाँच व परामर्श शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 236 रोगियों की जाँच की गई। प्रशासक सूर्य प्रकाश गाँधी ने बताया कि शिविर में डॉ. सुमिता कुमारी, नैत्र रोग विशेषज्ञ व डॉ. मोहित बंसल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। यह शिविर अम्बिका-शारदा झुनझुनवाला फाउण्डेशन, कोलकाता के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 35 रोगियों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के रोगी भी लाभान्वित हुए। डॉ. सुमिता कुमारी, नैत्र रोग विशेषज्ञ व डॉ. मोहित बंसल, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं इस अस्पताल में उपलब्ध रहेगी।

निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ लेने बड़ी संख्या में पहुँचे रोगी

शिविर मे कोलकाता से संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द जी पुगलिया भी पधारे व रोगियों से पूछा हालचाल
  • Related Posts

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights