Nature Nature

मोमासर सीएचसी का निर्माण नहीं होगा? क्या राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में खो जाएगी सीएचसी, लोगों को समझना होगा नेताओं की मंशा को

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और इस लड़ाई में क्षेत्र का विकास रुक सा गया है। किसी भी क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों को इसलिए चुनती है कि वे क्षेत्र में विकास की बहार लाएंगे, लेकिन जब उन्हीं नेताओं की वजह से विकास रुक जाए तो आप क्या कहेंगे?
ऐसी ही एक लड़ाई चल रही है श्रीडूंगरगढ़ के बड़े गांव मोमासर में सीएचसी निर्माण के स्थान को लेकर। दो अलग-अलग पार्टियों के गुट सीएचसी निर्माण में रोड़ा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनकी वजह से सीएचसी का निर्माण रुका हुआ है, एक गुट का कहना है कि सीएचसी का निर्माण पहले के स्थान पर ही हो तो वहीं दूसरे गुट का कहना है कि गांव से कुछ दूर रामदेव जी मंदिर के पीछे सीएचसी का निर्माण होना चाहिए। सीएचसी के उसी स्थान पर निर्माण को लेकर एक गुट सीएचसी परिसर में धरना दे रहा है तो वहीँ दूसरा गुट इस धरने को हटाने की मांग प्रशासन से कर रहा है।
सीएचसी निर्माण को लेकर 7 महीने पहले टेंडर निकाला जा चुका है लेकिन 7 महीने बीतने के बाद भी इसका कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में अब क्षेत्र के नागरिकों में यही सवाल है कि लगता है मोमासर सीएचसी का निर्माण नहीं होगा? क्या राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में खो जाएगी सीएचसी, राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में विकास में बाधा बन रहे हैं सत्ता में बैठे नेता। गांव में लोगों को नेताओं की मंशा को समझकर अपना भला बुरा समझना चाहिए और नेताओं की नियत को भी समझना चाहिए।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights