समाचार गढ़, 31 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में स्थित संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में लगातार विकास का कार्य हो रहा है और इसी कड़ी में लगातार समाज के दानदाता आगे आ रहे हैं और बढ़ चढ़कर अपने सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शनिवार को भादू परिवार इन्दपालसर गुसांईसर द्वारा 3.31लाख रु लागत से कमरा निर्माण की घोषणा की गई। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 4 दानदाताओं ने घोषणाएं की गई है। मामराज भादु पुत्र जैसाराम भादू निवासी इन्दपालसर गुसाईंसर ने 3.31 लाख की लागत से सुविधा युक्त कमरा निर्माण की घोषणा की। वहीं हनुमान प्रसाद पुत्र नानुराम सिहाग बरजांगसर, श्रवणराम पुत्र अमराराम जाखड़ धर्मास, ओमप्रकाश पुत्र लाभूराम गोदारा बरजांगसर ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की है। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया।











