Nature Nature

चंद मिनटों में ही राख के ढेर में तब्दील हो गया मोटाराम का झोपड़ा, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही आगजनी की घटनाओं से ग्रामीण आशंकित नजर आने लगे हैं
शनिवार दोपहर को श्री डूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियां गांव में मोटाराम पुत्र टिकु राम चोटिया के झोपड़े एवं छपरे में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई । आग इतनी तेज थी कि चंद मिनटों में ही मोटाराम का झोपड़ा एवं छपरा देखते देखते ही राख के ढेर में तब्दील हो गया । ग्रामीण सांवरमल सहू ने बताया कि मोटाराम के घर में बने झोपड़े में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई । आग की लपटें देखकर ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे तथा आग को काबू पाने का प्रयास शुरू किया । ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से पानी डालकर आग को काबू किया लेकिन तब तक झोपड़ा एवं छपरा जलकर राख हो चुका था आगजनी की इस घटना में झोपड़े में रखें 60 कट्टे प्याज के तथा घरेलू सामान जलकर राख होने की जानकारी सामने आ रही है। जब झोपड़े में आग लगी तब घर पर कोई नहीं था बताया जा रहा है कि घर मालिक परिवार सहित खेत गया हुआ था जिसको सूचना दे दी गई है। आगजनी की इस घटना में और क्या नुकसान हुआ है जिसकी जानकारी मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा । फिलहाल ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। आग को काबू पाने में ग्रामीण सांवरमल सहू, किशन लाल, तिलोकचंद, गोपी राम, रामलाल, सरवन राम, रामू राम, श्याम सुंदर, रामकरण, मोहन राम, टैंकर ड्राइवर पप्पू सिंह सहित ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया,। गनीमत रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई जिसको लेकर ग्रामीणों ने भगवान का शुक्र अदा किया है।

राख के ढेर में तब्दील हुआ मोटाराम चोटिया का झोपड़ा एवं आग पर टैंकर द्वारा पानी डालकर काबू पाने का प्रयास करते हुए ग्रामीण । फोटो -सांवरमल सहू धीरदेसर चोटियां
राख के ढेर में तब्दील हुआ मोटाराम चोटिया का झोपड़ा एवं आग पर टैंकर द्वारा पानी डालकर काबू पाने का प्रयास करते हुए ग्रामीण । फोटो -सांवरमल सहू धीरदेसर चोटियां
  • Related Posts

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। सीकर जिले में उल्लू बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights