Nature Nature

सेरूणा ग्राम पंचायत में अंत्योदय पखवाड़े के तहत बहुविभागीय जनकल्याण शिविर आयोजितविधायक ताराचंद सारस्वत ने किया निरीक्षण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़/सेरूणा, 6 जुलाई 2025।
ग्राम पंचायत सेरूणा में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़े के तहत एक दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पंचायती राज, कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, सहकारिता, सामाजिक कल्याण, आंगनबाड़ी, विद्युत, जलदाय, पशुपालन सहित कुल 13 विभागों ने भाग लिया।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर समाधान की पहल की गई। आपसी सहमति से खातों के विभाजन किए गए, सहकारिता विभाग द्वारा KYC की गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्युत विभाग ने जर्जर पोल बदलने की शिकायतें दर्ज कीं। जलदाय विभाग से सेरूणा में नई पाइप लाइन डाले जाने की मांग की गई, जबकि ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा नारसीसर में नया ट्यूबवेल बनाने की मांग रखी गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिविर का अवलोकन किया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान विधायक श्री सारस्वत ने अपनी बेटी देविका के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

विधायक सारस्वत ने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित विश्राम स्थल एवं चारदीवारी का विधिवत उद्घाटन भी किया। इस दौरान एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने विधायक का साफा पहनाकर स्वागत किया एवं नव स्वीकृत 220 केवी जीएसएस तक पहुँचने के लिए 2.5 किलोमीटर पक्की सड़क बनाए जाने की मांग रखी, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

शिविर में तहसीलदार कुलदीप मीणा, पंचायत समिति सहायक प्रचार अधिकारी गोपाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, हल्का पटवारी मुकेश लांबा, ग्राम विकास अधिकारी चंद्र मोहन मीणा, बलवीर भादू, सहायक अभियंता कैलाश वर्मा, सुशील छंपा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में हेमनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, भवानी शंकर तावणिया, रामलाल शर्मा, प्रेम भादू, गोपाल भादू, सोहननाथ सिद्ध, गोरिशंकर स्वामी, भागूनाथ सिद्ध, भेरूसिंह, सुरजाराम मेघवाल, बच्चन सिंह, विक्रम सिंह सहित नारसीसर व सेरूणा के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Posts

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26, मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम…

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights