Nature Nature

मोहर्रम पर निकाला जाएगा ताजिया, नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की मेहनत से मुख्य मार्गो की हुई सफाई

Nature

मोहर्रम पर निकाला जाएगा ताजिया, नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की मेहनत से मुख्य मार्गो की हुई सफाई

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 6 जुलाई 2025।
इस्लामी नववर्ष की शुरुआत माने जाने वाला मोहर्रम आज पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कस्बे में आज ताजिया जुलूस निकाला जाएगा, जिसके लिए शनिवार से ही नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने ओवर ड्यूटी करते हुए गलियों और मुख्य मार्गों की साफ-सफाई कर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया है। जहां-जहां से ताजिया जुलूस निकलेगा, उन मार्गों पर विशेष ध्यान रखा गया है।  मुख्य बाजार और ताजिया मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन सम्पन्न हो सके।

मोहर्रम क्यों मनाया जाता है?

मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसे शहादत का महीना माना जाता है। इसी महीने की 10वीं तारीख को करबला में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। उनकी कुर्बानी को याद करते हुए मुस्लिम समाज के लोग मोहर्रम मनाते हैं और ताजिया निकालते हैं।

क्या होता है ताजिया?

ताजिया एक प्रतीकात्मक मक़बरा होता है, जिसे इमाम हुसैन की याद में बनाया जाता है और जुलूस के रूप में पूरे नगर में घुमाया जाता है। अंत में इसे किसी जल स्रोत में विसर्जित किया जाता है। यह आयोजन शांति, सद्भाव और बलिदान की भावना का प्रतीक होता है।

  • Related Posts

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    समाचार-गढ़ 30 अगस्त, 2026। बारूद पर उगा शहर तबाहियों का भी अपना एक इतिहास होता है। आज की दुनिया लगातार युद्धों को झेल रही है। गाजा से लेकर यूक्रेन तक…

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    समाचार-गढ़ 30 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: हर महीने की शुरुआत के साथ कुछ ऐसे नियम और कीमतें बदलती हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

    राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट को लेकर घमासान! कहीं चप्पल उठी तो कहीं नेताओं में हुई गाली-गलौज

    राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट को लेकर घमासान! कहीं चप्पल उठी तो कहीं नेताओं में हुई गाली-गलौज

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights