Nature Nature

मुस्लिम समुदाय ने किया विधायक महिया का अभिनंदन, सीसी सड़कों का हुआ लोकार्पण

Nature

मुस्लिम समुदाय ने किया विधायक महिया का अभिनंदन, सीसी सड़कों का हुआ लोकार्पण

समाचार-गढ़, 24 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहर के बिग्गाबास वार्ड नंबर 25 में पार्षद सलीम बहेलिया सहित मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों द्वारा शनिवार रात्रि को विधायक गिरधारीलाल महिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक महिया ने बिग्गाबास में करोड़ों की राशि से नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित कर विधायक महिया ने कहा कि विधायक बनने के बाद श्रीडूंगरगढ़ शहर की मूलभूत आवश्यकताओं की सालों पुरानी मांगों को पूरा करने की दिशा में प्रयास किया गया। जिसकी बदौलत शहर में 100 बैड का उप जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर का सपना साकार होने जा रहा है। साथ ही बजट में ड्रेनेज सिस्टम के लिए घोषित 50 करोड़ की राशि की वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गई है और बहुत जल्द ड्रेनेज सिस्टम का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा घूमचक्कर चौराहे पर बस स्टैंड बनने से शहरवासियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। और शहर में करीब 16 करोड़ की सड़को का निमार्ण कार्य पुर्ण व प्रगतिरत है । कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय ने आगामी विधानसभा चुनावों में विधायक महिया का मजबूती से साथ देकर विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद लक्की, रज्जाक फोरमैन, इब्राहिम चुनगर, अलिशेर चौहान, आबिद बहलिम, अकबर लुहार, नब्बू बहलिम, मनफूल चौहान, ओम प्रकाश तूनगरिया, इकबाल राईन, फेज चुनगर, नब्बु बहलीम, जाफर तंवर मांगूदिन चुनगर , ताहिर, जावेद, आरिफ, सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिको ने विधायक महिया के साथ आए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights