Nature Nature

साकार हो गया नंद गांव, बाल गोपाल की लिलाओं का बखान किया बखान, देखें नन्हें मुन्नों की बाल छवि

Nature

समाचार-गढ़, 7 अगस्त 2023। साकार हो गया नंद गांव, कहीं कान्हा दही खा रहा है, कहीं कान्हा बांसुरी बजा रहा है तो कहीं बाल गोपालों के साथ गाय चराने का अभिनय कर रहा है ऐसे में राधा के रूप में अनेक बालाएं अपने नन्हे नन्हे हाथ पांव से बरसाने की छठा बिखेरती नजर आ रही है । मौका था सृजन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव का।
श्रीडूंगरगढ़ की सृजन पब्लिक स्कूल में आज जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें राधा कृष्ण बनकर अनेक बालक बालिकाओं ने अपनी सुंदर छवि के द्वारा सभी का मन मोह लिया। उसके अलावा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भी अपना हुनर प्रस्तुत किया। शिक्षाविद लीलाधर सारस्वत ने सभी बच्चों को भारतीय संस्कृति की जीवंत झांकियां प्रस्तुत करने पर आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानाचार्य प्रमोद सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहने वाले बालक बालिकाओं के अलावा भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

समाचार-गढ़, 7 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ की सुमित शिक्षण संस्थान में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई एवं कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रधानाध्यापक रामनिवास घायल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष रामेश्वर नाथ सिद्ध ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और केक काटकर भगवान को भोग लगाया। और इन्होंने बाल गोपाल की लिलाओं का बखान करते हुए बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। छात्र छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान फैंसी ड्रेस एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अंत में अभिभावक मुन्नीराम द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया। तथा शाला प्रधानाध्यापक ने आये हुए अभिभावकों एवं शाला स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights