Nature Nature

नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक सिद्धि कुमारी और ताराचंद सारस्वत रहे मौजूद

Nature

जिस तरह बच्चों के लिए मां प्रथम गुरु होती है उसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षा का पहला केंद्र होता है – विधायक ताराचंद सारस्वतसमाचार गढ़, बीकानेर, 29 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सप्तम राष्ट्रीय पोषण माह का जिला स्तरीय समापन समारोह रविवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने दीप प्रज्वलन के साथ की। अतिथियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की व्यंजन प्रदर्शनी एवं आंगनबाड़ी सेवाओं, महिला अधिकारिता विभाग द्वारा राकेट लर्निंग के मिशन निर्माण सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया। विभिन्न पौष्टिक पकवानों व मल्टीग्रेन केक, बाजरे की रोटी, स्थानीय दालों से निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल्स को अतिथियों ने सराहा। इस दौरान अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों तीन से छह वर्ष तक के शाला पूर्व शिक्षा में पंजीकृत बच्चों ने बम-बम बोले पर नृत्य, फैन्सी ड्रेस, लाल टमाटर बड़े मजेदार कविताओं की प्रस्तुति जैसी आदि मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पोषण माह के दौरान जिले की समस्त परियोजनाओं द्वारा 1 से 30 सितम्बर तक थीम अनुसार विभिन्न कार्यक्रम करवाकर केंद्र सरकार की डेशबोर्ड पोर्टल पर रिकार्ड एन्ट्री दर्ज की।
इस अवसर पर विधायक सिद्धी कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी बताया और कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह जैसे सतत कार्यक्रमों के बेहतर परिणाम आएंगे।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि महिलाओं के पोषण विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतरीन कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। नए भारत के निर्माण में आंगनबाड़ी केन्द्रों व महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने पोषण माह आयोजन के उद्देश्यों तथा पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियो के बारे में बताया।
पोषण माह एवं विभागीय गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य और सहयोग करने वाले मानदेयकर्मियों, कार्मिकों तथा जनप्रतिनिधियों को अतिथिगणों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (बीकानेर शहर) शक्ति सिंह कच्छावा ने आभार जताया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा सहित जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक, विभागीय कार्मिक, महिला सरपंच, भामाशाह तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आमजन ने भागीदारी निभाई।

  • Related Posts

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर जारी संघर्ष के बीच ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने 13 नवंबर को हर साल दुनिया भर में बलूच राष्ट्रीय…

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु: तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल से 17 कैदियों के एक साथ फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights