Nature Nature

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी, दिल्ली जाएंगे सभी सीएम-डिप्टी CM

Nature

समाचार गढ़, 07 जून, श्रीडूंगरगढ़। NDA गठबंधन ने आज संसदीय दल की बैठक (Parliamentary Party Meeting) बुलाई है, जिसमें शामिल होने के लिए सभी 240 नवनिर्वाचित सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस बैठक के बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन जाएंगे और प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इससे पहले NDA ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास अपने घटक दलों की बैठक बुलाई थी, जहां पर सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार किया गया है।

9 जून को हो सकता है शपथग्रहण
सूत्रों की मानें तो मोदी संभवत: रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के सप्ताहांत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना है। ऐसी जानकारी है कि भारत ने पहले ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और समारोह में शामिल होने के लिए चुने गए देशों के कुछ अन्य नेताओं को निमंत्रण भेज दिया है. राजग के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है।

आज दिल्ली जाएंगे सीएम शर्मा
आज ही देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की आज दिल्ली बुलाया गया है. इस दौरान पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे जो समीक्षा करेंगे।

  • Related Posts

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर सियासी तनाव फिर बढ़ गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की…

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव और सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें आसपास आने से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights