Nature Nature

रीढ़ की हड्डी में चनका आने का कारण, ये टिप्स स्पाइन को हमेशा रहेंगे फिट और मजबूत

Nature

समाचार गढ़, 07 जून, श्रीडूंगरगढ़। रीढ़ की हड्डी शरीर को स्टेबिलिटी प्रदान करती है। इसकी मदद से ही शरीर को पोस्चर ठीक रहता है। लेकिन लोगों को इससे जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से असहनीय दर्द हो सकता है। इस आर्टिकल में हम डॉक्टर से रीढ़ की कुछ आम समस्याओं के बारे में बात करेंगे। साथ ही कैसे इन समस्याओं से खुद को बचाए रख सकते हैं।

रीढ़ की हड्डी की आम समस्याएं

रीढ़ की हड्डी में चनका या स्लिप डिस्क की वजह से पीठ, कूल्हे या पांव में दर्द होने लगता है। इसे साइटिका भी कहा जाता है। यह रीढ़ की हड्डी की सबसे आम समस्या है।

इसके अलावा सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस दूसरी आम समस्या है। जिसमें कंधों में दर्द रहता है, कभी गर्दन में दर्द रहता है और कभी बाजुओं में दर्द आ जाता है। यह बहुत ही आम समस्याएं हो गई हैं। इनको समझने के लिए इनके कारण पर जाना पड़ेगा। जिससे इनका निदान भी आसानी से किया जा सकता है।

स्पाइन प्रॉब्लम्स का कारण

आजकल यह इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि हमारा लाइफस्टाइल सुस्त होता जा रहा है। आजकल हम अधिकतर काम बैठकर करते हैं। इसके लिए अक्सर मोबाइल, लैपटॉप या टैब की आवश्यकता पड़ती है। पहले समय में जो काम फिजिकल एक्टिविटी से किया जाता था, वो कम होते जा रहे हैं।

चलना-फिरना कम करने के नुकसान

चलने-फिरने से शरीर में अपने आप फ्लेक्सिबिलिटी आ जाती थी। वो चलना-फिरना कम करने से कम होती जा रही है। इसकी वजह से जोड़ या रीढ़ की हड्डी के डिस्क में अकड़न ज्यादा आ गई है। यही कारण है कि आज के वक्त में ऐसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही है।

बीच में ब्रेक लेना है जरूरी

जैसा कि हमने जाना कि इन समस्याओं के पीछे का कारण ज्यादा बैठना और कम चलना है। तो हमें पता चलता है कि अगर बैठने के दौरान बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लेकर चलना शुरू कर दें तो शरीर की स्टिफनेस को कम किया जा सकता है। इसी तरह अगर नियमित एक्सरसाइज करें तो लॉन्ग टर्म में स्पाइन प्रॉब्लम्स से बचने में काफी मदद मिलती है।

स्पाइन के लिए हेल्दी टिप्स

चाहे रीढ़ की हड्डी की फोक्सड एक्सरसाइज हों या अच्छे योगासन हो या फिर आसान वॉक या स्ट्रेचिंग कर लें। आपको फायदा मिलेगा। अगर काम के लिए भारी वजन उठाना पड़ता है तो उसके लिए सही पोस्चर सीखें। अगर आपको भार उठाना है तो उसे अपने शरीर के पास रखें और वजन को बराबर मात्रा में बांटें। ज्यादा नीची कुर्सी पर बैठने से बचें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights