Nature Nature

8 मार्च को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रकरणों के निस्तारण के लिए तैयारियां तेज

Nature

समाचार गढ़ , 6 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अतुल कुमार सक्सैना के निर्देशन में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को आयोजित की जाएगी।
प्राधिकरण की सदस्य सचिव द्वारा जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को सर्वर रूप में जरिये वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से समझाइश से प्रकरणों के निस्तारण के सुझाव दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्याायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने बताया कि जिला मुख्यालय बीकनेर सहित समस्त तालुका विधिक सेवा समितियों नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, लूणकरणसर, खाजूवाला मुख्यालय एवं छत्तरगढ़ पर यह राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक, वित्तीय संस्थानों के लम्बित, प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह के माध्यम से राजीनामे द्वारा निस्तारण के प्रयास किये जा रहे है।
न्यायालय द्वारा यह अपील की गयी है कि कोई भी पक्षकार न्यायालय में लंबित अथवा न्यायालय में संस्थापित होने से पूर्व ही अपना प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाकर लाभान्वित हो सकता है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights