Nature Nature

जीएसएस की दरकार, किसानों की पुकार – विधायक सारस्वत ने आरती डोगरा से की मुलाकात

Nature

समाचार गढ़, 1 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने सोमवार को जयपुर स्थित विद्युत भवन में डिस्कॉम अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा से शिष्टाचार मुलाकात की।

बैठक के दौरान विधायक सारस्वत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु व निर्बाध बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए नियमित बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है।

उन्होंने क्षेत्र में नए जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) स्थापित करने की मांग रखते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत करने से ग्रामीणों और किसानों दोनों को राहत मिलेगी। साथ ही, किसानों के ट्रांसफार्मर उतारने में शिथिलता बरतने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि उनकी फसलें प्रभावित न हों।

विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

डिस्कॉम अध्यक्ष आरती डोगरा ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सुचारु बनाया जाएगा।

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights