Nature Nature

विद्युत विभाग के ठेकेदार की लापरवाही, बेजुबानों पर भारी, ग्रामीणों में भारी रोष

Nature

समाचारगढ श्रीडूंगरगढ़।
कभी कभी छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है ऐसी ही लापरवाही श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में सामने आई है। यहां विद्युत विभाग द्वारा कृषि कुओं के लिए फीडर का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत सातलेरा गांव में आबादी क्षेत्र में सीमेंट के पोल की जगह लोहे के टावर खड़े किए गए हैं जेसीबी मशीन से खोदे गए खड्डों में टावर भी खड़े कर दिए गए हैं लेकिन इन खड्डों को पूरा रेत से नही भरने के कारण यह खड़े बेजुबानों पर भारी पड़ रहे हैं और विद्युत विभाग के ठेकेदार की घोर लापरवाही को दर्शा रहा है।
शनिवार को एक गाय विद्युत टावर के खड्डे में गिर गई।कंटीली झाड़ियों में खोदे गए खड्डे में किसी की भी नजर गाय पर नही पड़ी ।रविवार सुबह किसी ने खड्डे में पड़ी तड़फ रही गाय को देखा तो पांच सात ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और खड्डे को रेत से भरकर जैसे तैसे कर रस्सी के सहारे गाय को बाहर निकाला। खड्डे में गिरने से गाय घायल हो गई।रात भर खड्डे में तड़पती रहने से गाय उठ नही पा रही है।
ग्रामीण खुमाराम , अंदाराम,जगदीश प्रसाद,पुरखाराम,पूर्व उपसरपंच बगताराम जाखड़, लिखमाराम,गौरी शंकर तावनिया सहित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के ठेकेदार की घोर लापरवाही पर रोष जताते हुए खड्डों को अति शीघ्र रेत से भरकर पाटने की मांग की है।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खड्डे को रेत पाटकर गाय को बाहर निकाला ।
आधे अधूरे भरे खड्डे पड़ रहे बेजुबानों पर भारी ।
आधे अधूरे भरे खड्डे पड़ रहे बेजुबानों पर भारी ।
टावर लगाने के लिए खोदे गए खड्डों को पूरा नहीं भरने से खड्डे में गिरी गाय को निकालते ग्रामीण ।
  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights