Nature Nature

कालबेलिया बस्ती में नए आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 3 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध पिलाने का प्रावधान

Nature

समाचार गढ़, 14 दिसंबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री अमृत आहार (आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना) के अन्तर्गत बिग्गा के कालबेलिया बस्ती में नया आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया, जिसका उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि दयानंद सारण ने किया। सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि यह बिग्गा गांव का सातवां आंगनबाड़ी केंद्र है। फिलहाल इसे अस्थाई रूप से सामुदायिक भवन में संचालित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग की सरिता जी (एलएस) के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता, कलावती, इंद्रा बावरी, भंवरी देवी, पूनम कंवर, गीता देवी, शारदा कंवर, जैतू नाई, इंद्रा मेघवाल और सोनू मेघवाल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कालबेलिया समाज की महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया।

इस योजना के तहत 3 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध पिलाने का प्रावधान है। सरपंच प्रतिनिधि दयानंद सारण ने इस केंद्र की स्थापना के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह केंद्र बच्चों और महिलाओं के पोषण और शिक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने गांववासियों से आग्रह किया कि इस सुविधा और दुग्ध वितरण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

समाचार गढ़, 15 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल 16 व 17 मई को दो  दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए में…

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम समाचार गढ़, 15 मई 2026। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights