Nature Nature

100 से अधिक बच्चों वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर खुलेगा नया केंद्र, अप्रैल में 100 भवन निर्माण प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Nature

समाचार गढ़ , 07 मार्च 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सीईओ श्री सोहनलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सीईओ श्री सोहनलाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी अप्रैल माह में ही उन 100 आंगनबाड़ी केन्द्रों के नव भवन निर्माण के प्रस्ताव भिजवाएं जो या तो निजी भवन में चल रहा है या जिनकी हालत खस्ता है। ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में ही इन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हो जाए।

सीईओ ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक से संबंधित सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों के खुद के भवन बनाने के प्रस्ताव भिजवाएं ताकि मनरेगा के जरिए इन भवनों को बनाया जा सके। साथ ही सीईओ ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 100 से ज्यादा बच्चे हैं वहां नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के प्रस्ताव भी बनाकर भिजवाएं ताकि बच्चों को इसका फायदा मिल सके।

बैठक में सीईओ ने बैठक में डिजिटल लिटरेसी, मिशन निर्माण, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस, बीसीपीसी, टॉयलेट की स्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीईओ ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टायलेट फंक्शनल नहीं है वहां उसे संबंधित सरपंच के सहयोग से फंक्शनल कराएं और जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नल कनेक्शन नहीं है वहां नल कनेक्शन हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर नल कनेक्शन होना सुनिश्चित करें।

बैठक में इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई ने बताया कि जिले में कुल 1502 आंगनबाड़ी केन्द्र है। जिसमें से 459 आंगनबाड़ी केन्द्र सरकारी स्कूल में चल रहे हैं। इसके अलावा 618 विभागीय भवन में,181 किराए के भवन में, 189 सामुदायिक या अन्य भवनों में और 55 ऐसे केन्द्र हैं जो निजी या निशुल्क भवनों में चल रहे हैं।

बैठक में उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई के अलावा सीडीपीओ शहर श्री शक्ति सिंह कच्छावा, ग्रामीण श्री नवरंग लाल मेघवाल, कोलायत श्रीमती निर्मला दुबे, नोखा श्रीमती मंजू सोनी, डूंगरगढ़ श्रीमती चंद्रप्रभा, श्री जुगल किशोर, समेत महिला पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights