Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित, बसंती लाम्बा बनीं नगर मंत्री

Nature

समाचार गढ़, 24 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा आज श्रीकरणी हेरिटेज में की गई। कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला संयोजक पुनीत शर्मा ने परिषद के कार्यपद्धति, इतिहास, अभियानों और आंदोलनों पर विस्तार से चर्चा की। जिला प्रमुख अशोक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि एबीवीपी युवाओं को राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में प्रेरित करती है। नगर अध्यक्ष मेहेन्द सिंह ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व नगर मंत्री लालचंद गोयल ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी नवीन दायित्वधारियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की भावना के साथ सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बसंती लाम्बा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। साथ ही नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें निम्न कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए गए:

ओमप्रकाश सिद्ध – नगर सहमंत्री
छेलू सिंह – नगर सहमंत्री
कोमल जैन – छात्रा प्रमुख
किशन शर्मा – खेलो भारत संयोजक
बलवीर बेनिवाल – सह संयोजक
मैक्स सूथार – कार्यालय मंत्री
कान्ता – कला मंच संयोजक
नरेंश मेघवाल – SFD संयोजक
ओमप्रकाश भूंकल – SFD संयोजक
चन्द्र प्रकाश सोनी – SFS संयोजक
रवि – SFS संयोजक
किशन जाट – सोशल मीडिया संयोजक
हरिओम नाई – नगर कार्यकारिणी सदस्य
नरेश पुरी – खेल सह-संयोजक

घोषित कार्यकारिणी आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्रहित, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय विचारों को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेगी। इस अवसर पर भाग संयोजक भरत गोड, रणजीत बावरी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), प्रवीण गुसाईं (पूर्व भाग संयोजक), राज सारस्वत (पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), पूर्व नगर मंत्री लालचंद गोयल सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights