Nature Nature

ठुकरियासर GSS-2 पर नया पावर ट्रांसफार्मर,गाँव में बिजली आई तो किसानों के चेहरों पर आई रौनक

Nature

समाचार गढ़, 16 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
गाँव ठुकरियासर स्थित GSS-2 पर नया पावर ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से झेलनी पड़ रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या अब खत्म हो जाएगी।

यह GSS रोहि ठुकरियासर में स्थित है, लेकिन इससे सबसे अधिक उपभोक्ता तोलियासर ग्राम पंचायत क्षेत्र के जुड़े हुए हैं। किसानों ने बताया कि बरसात के दिनों में बिजली की समस्या से कृषि कार्य बाधित हो रहे थे, मगर नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब सिंचाई कार्य सुचारु होंगे और फसलों को सीधा लाभ मिलेगा।

समाजसेवी पृथ्वीराज राजपुरोहित ने जानकारी दी कि तीन दिन पहले ही विधायक सारस्वत को पावर ट्रांसफार्मर की मांग से अवगत कराया गया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान मिला। उन्होंने कहा कि सारस्वत किसानों की हर समस्या में तत्पर रहते हैं और समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की पूर्ति कराते रहते हैं।

ऐसी खुशी के समय में पृथ्वीराज राजपुरोहित, संजय सिंह, राजू नाथ, सही नाथ, बृजमोहन, रेवत सुनार, लूनाराम ठाकुर, किशन सिंह, मालाराम चावंडिया और ओमनाथ आदि शामिल रहे और विधायक का आभार जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति स्थिर होगी, वोल्टेज में सुधार आएगा और अब किसान चैन की सांस ले सकेंगे।

  • Related Posts

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में सैनिकों की मौत और घायल होने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब एक ऐसा…

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक पर तेजी से काम कर रहा है। यारलुंग त्सांगपो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights