Nature Nature

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: 3 दिन बाद 24 जिलों में झमाझम बारिश, श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर

Nature

समाचार गढ़ 12 जून 2025 राजस्थान में पिछले पांच दिनों से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं श्रीगंगानगर में तो गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुधवार को यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देशभर में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

️रेड अलर्ट जारी: आज इन जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बीकानेर, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में ऑरेंज अलर्ट और चित्तौड़गढ़, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर जैसे जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

️ तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, 24 जिलों में बरसेंगे बदरा
भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थानवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून से प्रदेश में मानसून जैसी झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। इस दिन राजस्थान के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में रहेगा बारिश का अलर्ट –
अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जालोर और श्रीगंगानगर।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे प्रदेश में तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 आने वाले 2 दिन अभी भी रहेंगे झुलसाने वाले, सावधानी बरतें!
13 और 14 जून को भी हीटवेव का असर बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, धूप में जाने से बचें और अधिक से अधिक पानी पीते रहें।

Related Posts

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights