Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे नामांकन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव संपन्न करवाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत उपखंड क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ में 3 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए उपचुनाव होने हैं। ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियां वार्ड संख्या 7 एवं 8 ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में वार्ड संख्या 8 एवं ग्राम पंचायत बापेऊ के वार्ड संख्या 9 में उप चुनाव होने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आज 1 मई को इन ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो गया।

बता दें कि उपखंड कार्यालय में शनिवार को स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉक्टर राधाकृष्ण सोनी एवं नायब तहसीलदार सुरेंद्र मीणा ने टीमों को प्रशिक्षण प्रदान किया तथा आवश्यक सामग्री प्रदान की। प्रशिक्षण के उपरांत उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी टीमों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया अपनाने एवं कर्तव्यनिष्ठता से कार्य करने हेतु कहा। सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी शनिवार शाम अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पहुँच चुके थे।

आज सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक वार्ड पंच हेतु नामांकन प्राप्त करेंगे। 2 मई को प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा की जाएगी एवं उसके बाद नाम वापसी की जा सकेगी। चुनाव होने की स्थिति में 7 मई को चुनाव संपन्न करवाया जाएगा।

बापेऊ
कल्याणसर नया
  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights