Nature Nature

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ रतनगढ़ शाखा ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ रतनगढ़ शाखा ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Nature

बीकानेर इंटरसिटी ट्रेन पर प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने उठाई आवाज

समाचार गढ़, 22 मार्च, रतनगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़ शाखा के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शाखा सचिव व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीताराम गोदारा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष किशनाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका, उपाध्यक्ष ओएस भगासरा, सहायक सचिव धनेश प्रसाद, सम्पत प्रजापत, मनोज सिहाग, शंकर स्वामी सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल हुए।

शाखा सचिव गोदारा ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन एनएफआईआर के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी विरोध सप्ताह के तहत किया गया, जिसमें देशभर में रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 2 बजे बीकानेर इंटरसिटी ट्रेन पर प्रदर्शन कर रेल समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

प्रदर्शन में ये मांगें प्रमुख रहीं:

  • सातवां वेतन आयोग लागू करने से संबंधित विसंगतियों का निवारण
  • रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना
  • लंबित प्रमोशन व भर्तियों की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना
  • आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना
  • मेडिकल सुविधाओं में सुधार इत्यादि।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख कर्मचारीगण:

सीताराम गोदारा, किशनलाल मेघवाल, धनेश प्रसाद, मनोज कुमार सिहाग, ओएस भगासरा, रणवीर सिंह ढाका, सम्पत प्रजापत, शंकर स्वामी, हीरालाल थालोड़, बनवारीलाल स्वामी, मदनलाल प्रजापत, निखिल झांझड़िया, नरेश हुड्डा, कन्हैयालाल, अशोक पारीक, नरेंद्र कुमार, नारायण प्रसाद, रघुवीर दान, शिव कुमार, आदेश कुमार, रामानंद सारण, बीरबल राम, लालचंद प्रजापत, विष्णु कुमार नायक, शेर मोहम्मद, नरेश, बजरंगलाल, मनोहरलाल, कमलेश कुमार, दीनदयाल, गजानंद, मनीष कुमार, शाहिद, पूर्णमल नायक, महेंद्र सिंह, खुशीराम, मांगीलाल, इंद्रचंद, यासीन खान, बाबूलाल प्रजापत, जानी कुमार, दिनेश स्वामी, रामजीलाल, मीणा, मनोज सोनी, गिरधारीलाल, अमित, संत कुमार, सुनील कुमार, मुकेश ठोलिया, दिनेश मीणा, अनिल सैनी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights