Nature Nature

तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नसाध्वी संगीतश्री ने कहा— महिलाएं जोड़ने की कला में होती हैं पारंगत

Nature

तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
साध्वी संगीतश्री ने कहा— महिलाएं जोड़ने की कला में होती हैं पारंगत

समाचार गढ़, 2 जुलाई 2025। स्थानीय मालू भवन में तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह साध्वी संगीतश्री के सान्निध्य एवं साध्वी डॉ. परम प्रभा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला मंडल की नई कार्यकारिणी को विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई।

मुख्य वक्तव्य में केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने कहा कि महिलाएं घर और समाज दोनों को जोड़कर रखने की कला में पारंगत होती हैं। उन्होंने महिला मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करें और पूरे समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

साध्वी डॉ. परम प्रभा ने कहा कि नारी किसी भी कार्य में पुरुषों से कम नहीं है और प्रत्येक कार्य को सफलतापूर्वक करने में सक्षम है। उन्होंने पूरी कार्यकारिणी को आशीर्वाद देते हुए संघ व संघपति के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

साध्वी कमल विभा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंगलाचरण कांता बरडिया द्वारा किया गया।
शपथ ग्रहण मंडल संरक्षिका झिणकारदेवी बोथरा एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा द्वारा संपन्न कराया गया।
नवमनोनीत अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। तेरापंथ महिला मंडल से झिणकारदेवी बोथरा, ओसवाल पंचायत से मनीष पटावरी, तेरापंथी सभा से मंत्री प्रदीप पुगलिया, एवं सुमित बरडिया द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में अणुव्रत समिति से सुमति पारख, सत्य नारायण स्वामी सहित समिति के अन्य सदस्य, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा महिला मंडल की पदाधिकारीगण, सदस्यगण, युवक परिषद सदस्य, ओसवाल पंचायत के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका मालू ने किया तथा आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।

Related Posts

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights