Nature Nature

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले रामगोपाल सुथार, नई कौशल नीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Nature

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले रामगोपाल सुथार, नई कौशल नीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

समाचार गढ़, 2 जुलाई 2025 श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वर्ष 2025 की प्रस्तावित नई कौशल नीति तथा विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री को बोर्ड की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नई कौशल नीति 2025 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।

इन योजनाओं के तहत पंचायत स्तर पर राजमिस्त्री कार्यों का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को 3D मिशन तथा अन्य तकनीकी क्षेत्रों में दक्षता दिलाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे निर्माण क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें या स्व-रोजगार के अवसर तलाश सकें।

प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को स्थायी रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि राज्य सरकार इन प्रस्तावों को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के माध्यम से प्रोजेक्ट के रूप में आगे बढ़ाए, ताकि ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

सुथार ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि आधुनिक मशीनरी के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षित युवाओं को फर्नीचर, खिलौने, हैंडीक्राफ्ट आइटम, लकड़ी में चित्रकारी आदि क्षेत्रों से जुड़ी सरकारी व निजी फैक्ट्रियों में अवसर देने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों से जुड़े विस्तृत प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights