Nature Nature

ओबीसी का 21 प्रतिशत आरक्षण के साथ 6 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण, केशकला बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा ये…

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 9 अगस्त। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ओबीसी आरक्षण के संबंध में की गई घोषणा पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लक्षित वर्ग को आरक्षण का लाभ पूरी तरह से मिल पाएगा।
केश कला बोर्ड अध्यक्ष गहलोत ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में जारी अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 21 प्रतिशत आरक्षण के साथ 6 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा। यह ओबीसी वर्ग की अति पिछड़ी जातियों के लिए रिजर्व होगा। उन्होंने बताया कि ओबीसी वर्ग में अति पिछड़ी जातियों की पहचान के लिए ओबीसी आयोग द्वारा सर्वे किया जाएगा एवं आयोग समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट देगा। इससे अति पिछड़ी जातियों को शिक्षा एवं सरकारी क्षेत्र में सेवा के अधिक मौके मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि एससी एसटी के विभिन्न संगठन भी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग लगातार कर रहे हैं। सरकार इस मांग का भी परीक्षण करवा रही है। इससे पूर्व भी सरकार ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के 10 प्रतिशत आरक्षण में अचल संपत्ति की शर्त को हटाया था, जिससे इस वर्ग को भी आरक्षण का लाभ पूरी तरह मिलना सुनिश्चित हो सका। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत साढ़े चार वर्षों में जनहित से जुड़े अनेक निर्णय लिए हैं। यह निर्णय प्रदेश के ओबीसी वर्ग के करोड़ों लोगों के लिए राहत भरा साबित होगा। भविष्य में इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

  • Related Posts

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के…

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI ने कुछ ही वर्षों में हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक सक्षम और स्वायत्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights