Nature Nature

बसंत पंचमी पर लर्न एंड फन स्कूल में हवन-पूजन व पाठ, सरस्वती विद्या मंदिर में भी मनाया बसंत उत्सव

Nature

बसंत पंचमी पर लर्न एंड फन स्कूल में हवन-पूजन व पाठ, 27 नए प्रवेश, 1 तारीख तक विशेष छूट
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज लर्न एंड फन स्कूल परिसर में विधिवत हवन, पूजा-पाठ का आयोजन कर शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या विनीता सारस्वत के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित हवन में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन में आहुतियाँ दीं तथा पुष्पांजलि अर्पित कर मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस धार्मिक एवं संस्कारपूर्ण आयोजन में अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बच्चों की भागीदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक वातावरण की सराहना की। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी उत्साहजनक रही। सुबह से प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक कुल 27 नए विद्यार्थियों का प्रवेश किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि आज जिन विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ, उनसे केवल आधी फीस ही ली गई। साथ ही बताया गया कि यह विशेष प्रवेश छूट का ऑफर 1 तारीख तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया, वहीं विद्यालय की ओर से बच्चों को भेंटस्वरूप शिक्षण सामग्री भी प्रदान की गई।

सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर सरस्वती की आराधना की और सुंदरकांड का किया पाठ

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के तोलियासर गाँव की सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भी बसंत पंचमी पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया।  विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक सरस्वती की आराधना की ओर सुंदरकांड का पाठ भी किया। संस्थाप्रधान पवन कुमार व्यास ने बच्चों को बसंत पंचमी पर्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्टाफ सहित की वरिष्ठ शिक्षक उमेश कुमार व्यास ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की। सुंदरकांड मंडली देवेश शर्मा और पवन कुमार व्यास एण्ड पार्टी ने किया।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights