Nature Nature

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होंगे योगाभ्यास            मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को, गांवों का चयन करने के दिए निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 13 जून, श्रीडूंगरगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रातः7 बजे से 8 बजे तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में योगाभ्यास किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ( नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि समारोह के आयोजन के लिए आयुष विभाग को नोडल विभाग नियुक्त कर जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत स्तरीय क्रियान्वयन समिति का चयन एवं निर्धारण ब्लॉक स्तरीय समिति के दिशा-निर्देश अनुसार विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। योगाभ्यास में आमजन की भी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

समाचार गढ़, 13 जून, श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी उपखंड अधिकारियों और विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के द्वितीय चरण में गांवों को चयन करने के संबंध में निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी आदेश अनुसार सभी उपखंड और विकास अधिकारियों को
ग्राम चयन करने की सूचना निर्धारित फार्मेट में 21 जून तक आवश्यक रूप से भिजवानी होगी। जिला कलेक्टर वृष्णि ने बताया कि एमजेएसए 2.0 के द्वितीय चरण हेतु वर्ष 2024- 25 में गांवों का चयन कर इसकी क्रियान्वति वर्ष 2025 -26 ( माह जून 2026) तक पूर्ण की जानी है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक परियोजना या क्लस्टर (करीब 5000 से 8000 हेक्टेयर क्षेत्रफल) का चयन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि गांव के चयन में राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं में चयनित गांव, जल ग्रहण आधारित बजट घोषणा वाले क्षेत्र को प्राथमिकता रखी जाएगी। चयन करने के लिए विभिन्न बिंदुओं के अनुरूप अंक निर्धारित किए गए हैं जिनके आधार पर गांव का चयन करना होगा। गांवों को समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में अधिक जनसंख्या वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा वर्ष 2024- 25 के अनुसार मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन 2.0 के तहत प्रदेश में अगले 4 वर्षों में 20 हजार गांवों में 5 लाख वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स बनाए जाएंगे।

  • Related Posts

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, काठमांडू। नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। बालेन शाह…

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में रामभक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंचे, जहां सुबह से लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights