Nature Nature

17-18 मई को धनावंशी स्वामियों को भक्त धनाजी के जन्म स्थल धुआं कलां पहुंचने का आग्रह

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धनावंशी स्वामी महासभा ने वर्चुअल मीटिंग कर निर्णय लिया है कि भक्त धनाजी महाराज के जन्म स्थल धुआं कलां(टौंक जिला) में नव निर्मित सत्संग भवन के उद्घाटन अवसर पर समूचे राजस्थान से धनावंशी वैरागी बसों तथा अन्य छोटे साधनों के द्वारा पहुंचेंगे। महासभा के अध्यक्ष सुभाषचंद्र जाखड़ ने बताया कि 17 मई को धनाजी महाराज के पुण्य स्थल पर रात्रि में विराट भक्ति जागरण रखा गया है, तथा 18 मई को प्रातः 7 बजे वैदिक रीति से यज्ञ सम्पन्न होगा तथा प्रातः 10 बजे भवन निर्माण के सौजन्यकर्ताओं तथा महंत समुदाय का अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्थान के जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में धनावंशी स्वामी निवास करते हैं, वहां से बसों के संसाधन उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भक्त धनाजी महाराज धनावंशी स्वामी समाज के पंथ प्रवर्तक हैं, उन्होंने संवत 1532 में धनावंशी वैरागी सम्प्रदाय की स्थापना की थी। हाल ही में साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने ‘भक्त श्री धनाजी एवं धनावंश’ पर एक ग्रंथ का प्रकाशन किया है। महासभा के सचिव राधेश्याम गोदारा ने बताया कि संभावित बड़ी संख्या में धुआं कलां पहुंचने वाले धनावंशी जनों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था महासभा की ओर से रहेगी। व्यापक तौर पर समूचे राजस्थान के धनावंशी स्वामियों को दो दिवसीय आयोजन का न्यौता पहुंचाया गया है। इस अवसर पर वहां समाज की एक बैठक भी रखी जाएगी, जिसमें समाजोपयोगी अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज समाचार गढ़। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार…

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights