Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य बाजार में विशाल सांस्कृतिक एवं मनभावन रंगारंग समारोह का होगा आयोजन, तैयारियाँ युद्व स्तर पर

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर होगा भव्य आयोजन
समाचार गढ़, 19 मई, श्रीडूंगरगढ़। शहर की स्थापना के एक सौ बयालीस वर्ष इस साल 26 मई को पूरे हो रहे हैं।श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस के प्रवेश की पूर्व संध्या पर इस बार कस्बे के मुख्य बाजार में एक विशाल सांस्कृतिक एवं मनभावन रंगारंग समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर की जा रही है।
इस कार्यक्रम का आयोजन नवगठित श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति अगुवाई एवं क्षेत्र के भामाशाहों के आर्थिक सौंजन्य से किया जा रहा है।समिति के ओमप्रकाश गांधी एवं मीडिया प्रभारी मूलचन्द स्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 मई को रात्रि 8 बजे से मुख्य बाजार की गौरवपथ रोड़ पर आयोज्य है।महंत एवं विश्व प्रसिद्ध करणी कथा वाचक व युवासन्त संतोष सागर के सानिध्य में आयोजित इस समारोह की सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में अनेक ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी।इनमें मुख्य रूप से हास्य कवि केशरदेव मारवाड़ी,हरीश हिंदुस्तानी की जुगल जोड़ी समा बांधेगी वहीं दिल्ली की प्रसिद्ध पार्टी द्वारा अघोरी शिव तांडव पर अपना करतब दिखायेगी।इसके अलावा भवई नृत्य में राधा हिंदुस्तानी अगुवाई करेगी।प्रसिद्ध आईपीएल धुन कलाकर आमिर भियानी, गौतम पारीक(गोटी),राजवीर के साथ साथ स्थानीय कलाकार हनुमान कुदाल भी अपनी प्रस्तुतियों से भाव विभोर करेंगे।आयोजन समिति द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।समारोह में सभी तरह की व्यवस्थाओं के लिए समिति ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तमाम नागरिकों से बढ़ चढ़ हिस्सा लेने का आह्वान किया है।कार्यक्रम में महिला संगठन दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति भी अपनी भागीदारी निभाएगी।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights