Nature Nature

दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल व क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Nature

दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल व क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को किया गया सम्मानित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
जयपुर पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई। विद्यालय की एम.डी. चन्द्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को अनुशासन व खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दूसरे दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों की दौड़, लंबी कूद, 100 व 200 मीटर एथलेटिक्स रेस, हाई जंप सहित कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल और क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। चारों हाउस के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर गर्ल्स वर्ग में जीजी हाउस, सीनियर बॉयज़ वर्ग में एसएस हाउस, जूनियर गर्ल्स वर्ग में जीजी हाउस और जूनियर बॉयज़ वर्ग में एमएम हाउस ने खिताब जीता।
क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में सीनियर वर्ग में सीसी बॉयज़ और एसएस गर्ल्स विजेता रहे।
फुटबॉल में जूनियर बॉयज़ व गर्ल्स वर्ग में एमएम हाउस तथा सीनियर बॉयज़ व गर्ल्स वर्ग में सीसी हाउस ने विजय प्राप्त की।
कबड्डी में जूनियर बॉयज़ व गर्ल्स वर्ग में क्रमशः एमएम व जीजी हाउस तथा सीनियर बॉयज़ व गर्ल्स वर्ग में एसएस व सीसी हाउस विजेता रहे।

पूरे आयोजन के दौरान सभी विद्यार्थियों ने खेलों को खेल भावना के साथ खेला। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में पी.टी.आई. विनोद कुमार (फुटबॉल), बजरंग बिस्सू (कबड्डी), बुधराम व संदीप सिंह (खो-खो), पंकज व विक्रम सहारण (क्रिकेट) सहित श्याम भारती, विष्णु, अंशु शर्मा, रामप्रताप जाखड़, सत्यपाल सिंह, हरीश शर्मा, राकेश, राजेंद्र सारण, भंवरलाल सैन, पायल शर्मा, मनीषा माहीच, रुचिका, सरोज, सुप्रिया, कांता भार्गव, चांदनी, नीलम स्वामी, मानवी, निशा बुट्टी तथा आईटीआई स्टाफ अशोक गुसाईं, राधेश्याम, सैफ चौहान, मदनलाल और पूनमचंद सैन सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। अभिभावकों ने भी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबलों के बाद निदेशक कुंभाराम घिंटाला व संदीप गोदारा द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर किया गया।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights