Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर पाइप लाइन बिछाने के नाम पर ‘खुला खेल फर्रूखाबादी’! बिना फाउंडेशन, बिना नियम… पाइप सीधे गड्ढे में!

Nature

मुख्य बाजार की गली में पाइप लाइन बिछाने में नियमों की अनदेखी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 4 जुलाई 2025।
नगरपालिका द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार की एक गली में इन दिनों सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में निर्माण संबंधी नियमों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य की स्थिति देख आमजन में नाराजगी है, और गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप डालने से पहले जो जरूरी निर्माण प्रक्रियाएं होती हैं — जैसे गड्ढे की खुदाई के बाद 6 इंच मोटी फाउंडेशन, दोनों ओर की रेमिंग (साइड सपोर्ट), और पाइप डालने के बाद पुनः 6 इंच की परत — उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। यहां पाइप सीधे ही खुदाई के बाद बिना किसी तैयारी के डाल दिए जा रहे हैं।

RUIDP-SOR 2023 पर आधारित नगरीय निकाय के स्वीकृत शेड्यूल में साफ तौर पर इन सभी निर्माण प्रक्रियाओं का उल्लेख है। शेड्यूल के अनुसार:

सभी प्रकार की मिट्टी में खुदाई के बाद फाउंडेशन अनिवार्य है।

सब-ग्रेड पर लेन कंक्रीट (Lean Concrete) और PCC (Plain Cement Concrete) डाली जानी चाहिए।

पाइप लाइन डालते समय proper bedding, alignment, और RCC pipe की जॉइंटिंग विशेष सावधानी से होनी चाहिए।

लेकिन मौके पर न तो कोई फाउंडेशन दिख रही है, न नेपाली, और न ही ऊपर कोई सुरक्षा परत। इससे भविष्य में गली की सड़क के धंसने और पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की पूरी आशंका बनती है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह कार्य ‘समय बचाने’ और ‘लागत घटाने’ के बहाने किया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे भ्रष्टाचार की भी बू आ रही है। लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारी पर कार्रवाई हो।

फिलहाल नगरपालिका प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights