Nature Nature

मंदिरों के प्रसाद में मिलावट की जांच के आदेश 23 से 26 सितंबर तक चलेगा ‘शुद्ध आहार’ अभियान

Nature

समाचार गढ़, 21 सितम्बर। लड्डू विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। राजस्थान के भी सभी मंदिरों में जांच के आदेश जारी हुए है। देश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी होने की पुष्टि के बाद राजस्थान में भी मंदिरों के प्रसाद की जांच की जाएगी। इसको लेकर भजनलाल सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत अब राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग सभी मंदिरों में अभियान चलाकर 23 से 26 सितंबर तक मंदिरों के प्रसादों का नमूना लेकर जांच करेगा। इस अभियान को ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शामिल किया गया है।

राजस्थान सरकार ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं। अब खाद्य विभाग के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत 23 से 26 सितंबर तक बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत राज्य के मंदिरों में सवामणि और रोजाना प्रसाद भोग को लेकर उनके नमूने लिए जाएंगे। इस दौरान सुनिश्चितता की जाएगी कि मंदिरों में लगने वाले प्रसाद की गुणवत्ता है या नहीं?

राजस्थान में भी एतिहात बरता जा रहा है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से वेरिफिकेशन की कार्रवाई भी की जाएगी। मंदिरों के लिए प्रसाद बनता है, वहां की गुणवत्ता, गंदगी, हाईजीन का भी निरीक्षण कर सुनिश्चितता किया जाएगी।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कई विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जो इस मिशन को लेकर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा मंदिरों के भोग सर्टिफिकेट का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा, जो खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मंदिरों को दिया जाता है।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights