Nature Nature

सेसोमू स्कूल में विधिक चेतना शिविर का आयोजन, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को दी कानून की जानकारी

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय सेसोमू स्कूल में आज तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ACJM अमरजीत सिंह व अतिथि सीओ दिनेश कुमार, स्कूल प्रतिनिधि फरियाद अली, थानाधिकारी अशोक बिश्नोई, पैनल लॉयर रामलाल नायक रहे। शिविर में मुख्य अतिथि ACJM अमरजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज समाज में बहुत से अपराध ऐसे बढ़े हैं जो मोबाइल से, कम्प्यूटर से, व अन्य तकनीकी उपकरणों के गलत उपयोग से बढ़ रहे हैं। जो साइबर क्राइम हैं, माता पिता अभिभावकों को जागरूक रहने की जरूरत है। अतिथि सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूलों में बच्चों खासकर लड़कियों को बेड टच ओर गुड टच का ज्ञान होना चाहियें। यदि गलत तरीक़े से छूआ जाता हैं किसी को भी तो एक अपराध की सुरुआत हैं और अपराध की ऐसी हरकतों को अपने अभिभावकों व टीचर को बताना चाहिए। पैनल लॉयर रामलाल ने बताया कि कानून की जानकारी बच्चों के साथ साथ टीचर्स ओर अभिभावकों को देने के लिये ही विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया जाता हैं। शिविर में बार एसोसिएशन के विद्वान अधिवक्ता गण उपाध्यक्ष प्रवीण पालीवाल, सचिव मदनगोपाल स्वामी, सत्यनारायण प्रजापत, मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी आदि ने भी विधिक चेतना बाबत अपने विचार व्यक्त किया। विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के ईश्वर दयाल भी मौजूद रहे। स्कूल प्रबन्ध समिति महावीर माली व फरियाद सर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
पुलिस प्रशासन से आनंद भांभू, मनमोहन धायल, गोरखाराम, रामनिवास, भागुराम, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे। स्कूल से सभी स्टाफ मय महिला टीचर्स बच्चें व घनश्याम शर्मा व स्पोर्ट्स टीचर्स आदि उपस्थित हुए।
स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights