Nature Nature

Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

Nature

समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026।

Kohat Mosque Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया। यह धमाका पुराने पुलिस लाइंस के पास स्थित मस्जिद में हुआ। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं।

जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका

यह घटना उस समय हुई जब मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जुमे की नमाज के लिए मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, धमाका पुराने पुलिस लाइंस के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद के मुताबिक, विस्फोटक से लदी एक गाड़ी को पुराने पुलिस लाइंस के इलाके में लाया गया था। धमाके के बाद इलाके में गोलीबारी की भी खबर सामने आई।

50 से ज्यादा घायल, अस्पताल में इमरजेंसी

धमाके के बाद बड़ी संख्या में घायलों को कोहाट के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों के पहुंचने के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। शुरुआती रिपोर्टों में 15 शव अस्पताल पहुंचने की जानकारी सामने आई थी, जबकि बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 बताया गया। घायलों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है।

रेस्क्यू 1122 की टीमों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। धमाके से मस्जिद के बाहरी हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा और एक दीवार गिरने की जानकारी सामने आई है।

किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। सुरक्षा बलों की ओर से इलाके में तलाशी और कार्रवाई जारी है। घटना के कारण कोहाट-हंगू रोड को भी यातायात के लिए बंद किया गया है।

फरवरी में इस्लामाबाद की मस्जिद में हुआ था बड़ा हमला

पाकिस्तान में मस्जिद को निशाना बनाकर धमाके की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इसी साल फरवरी में इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में भी आत्मघाती हमला हुआ था। उस हमले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 250 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी।

इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित खदीजातुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा के गेट के पास यह हमला हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावर को गेट पर रोकने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था।

कोहाट की ताजा घटना के बाद एक बार फिर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

  • Related Posts

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Bikaner Nagar Nigam: बीकानेर निकाय चुनाव के बाद नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 80 वार्डों वाली नगर निगम में कांग्रेस…

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। UPI Charges: UPI ने भारत में पैसे भेजने और भुगतान करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

    Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

    Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights